वूशु ट्रायल के दौरान खिलाड़ी। संवाद
श्रीनगर। केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल राज्य मंत्री रक्षा निखिल खडसे ने शुक्रवार को शेर-ए-कश्मीर इंडोर स्टेडियम में 20वें एशियाई खेल 2026 के लिए प्रारंभिक चयन ट्रायल का उद्घाटन किया। वुशु सांडा (कॉम्बैट) स्पर्धाओं के लिए ट्रायल जो 24 अगस्त तक चलेंगे। 200 से अधिक एथलीट इन ट्रायल में भाग ले रहे हैं जिनमें पुरुषों के लिए पांच और महिलाओं के लिए दो सहित कुल सात भार वर्ग शामिल हैं। एशियाई खेलों के लिए अंतिम चयन उनके निरंतर प्रदर्शन के आधार पर होगा।