फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: शोपियां और बडगाम में एक किलो चरस के साथ दोे गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बडगाम/ शोपियां। नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने शोपियां और बडगाम में रविवार को एक किलो से ज्यादा चरस बरामद करते हुए नशा तस्करी के दोे आरोपियों को गिरफ्तार किया। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

शोपियां में जैनापोरा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर हमहुना नागबल निवासी गुलाम मोहम्मद शेख के घर पर छापामारी कर एक किलो चरस और ग्राइंडर मशीन बरामद की। मौके से फरार हुए आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है। इसी क्रम में पुलिस ने नागहर्द वाची में चेक प्वाइंट पर जांच के दौरान कुगलाम के पोम्बिया निवासी इम्तियाज अहमद शेख को पकड़ा। तलाशी में उसके पास से 101 ग्राम चरस बरामद हुई। जैनापोरा थाने में मामला दर्ज किया गया।
बडगाम में चेकपोरा क्रालपोरा में गिरफ्तार किए गए एक व्यक्ति से पुलिस ने 112 ग्राम चरस बरामद की। आरोपी की पहचान धर्मबुग क्रालपोरा निवासी मोमीन कादिर धोबी के रूप में हुई। चाडूरा पुलिस स्टेशन में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें