फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतिम दौर में पंहुचा बैक टू विलेज कार्यक्रम, कौलसर में सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। सोमवार को जिला भर में शुरू किए गए बैक टू विलेज के दूसरे चरण का कार्यक्रम वीरवार को अपने अंतिम चरण में पहुंच गया। कार्यक्रम का समापन शनिवार को किया जाएगा। वीरवार को ब्लाक पौनी की पंचायत कौलसर में नियुक्त किए गए अधिकारी मदन मोहन मगोत्रा ने मौके पर पहुंच कर पंचायत प्रतिनिधियों के साथ मुलाकात की। इस दौरान ब्लाक के चेयरमैन भी मौके पर मौजूद रहे। अधिकारी ने सरपंच तथा पंचों के साथ बैठक कर गांव कौलसर में मौजूद समस्याओं को सुना। इस दौरान उन्होेंने इसका एक पूरा ब्यौरा भी तैयार किया। सरपंच गौतम शर्मा ने पंचायत कौलसर के ग्रामीण क्षेत्र नगर गण की विस्तारपूर्वक रिपोर्ट पेश की। इसके साथ ही सड़क-पानी-बिजली इत्यादि के बारे में बताते हुए कहा कि इनमें सुधार लाए जाने की जरूरत है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि जिला की 153 पंचायतों में बैक टू विलेज कार्यक्रम चलाया जा रहा है। कुछ पंचायतों की फीडबैक लेकर वहां पर गए अधिकारियों ने अपनी रिपोर्ट को तैयार कर लिया है। जिला में चलाए जा रहे कार्यक्रम पर डीसी इंदू कंवल चिब स्वयं नजर रखे हुए हैं। समय समय के अनुसार पुरा ब्यौरा मंगवाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें