फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर के लोगों से रूबरू होंगे विजिटिंग अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बाड़ी ब्राह्मणा। बैक टू विलेज-4 के समापन के बाद जल्द ही शहरी क्षेत्रों में माई टाउन माई प्राइड कार्यक्रम की शुरुआत होने वाली है। इसके अंतर्गत विजिटिंग अधिकारी की तैनाती भी हर शहरी क्षेत्र में कर दी जाएगी। बुधवार को कार्यक्रम को लेकर मुख्य सचिव ने बैठक की और वीडियो कांफ्रेंसिंग से म्यूनिसिपल कमेटी के एग्जीक्यूटिव ऑफिसर और प्रशासन से बात की। कार्यक्रम पर आधारित बुकलेट को भी पूरा कर लिया गया है। हर विजिटिंग अधिकारी के पास एक बुकलेट रहेगी। इसमें क्षेत्र के बारे में पूरी जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन

बाड़ी ब्राह्मणा म्यूनिसिपल कमेटी के अधिकारी कार्यक्रम आयोजन की तैयारी में जुट गए हैं। कार्यक्रम का आयोजन वार्ड-3 के पार्क में होगा। अगर मौसम खराब हुआ तो उसके लिए भी विकल्प तैयार कर लिया जाएगा। कार्यक्रम में खेलकूद, सांस्कृतिक कार्यक्रम, नुक्कड़ नाटक और अन्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। संबंधित विभागों की तरफ से प्रदर्शनी लगाई जाएगी। कार्यक्रम दो दिन का रहेगा, जिसमें विजिटिंग अधिकारी हर विभाग के अधिकारी से रूबरू होंगे। उन्हें आ रही समस्याओं पर बातचीत करेंगे। उसके अलावा लोगों के साथ भी बैठक करेंगे। विजिटिंग अधिकारी लोगों और विभाग के अधिकारियों के साथ संवाद करेंगे। जो भी लोगों के मसले होंगे उन पर विचार विमर्श किया जाएगा। जो मसले तुरंत हल होने वाले होंगे उनको उसी दिन हल किया जाएगा। चाहे वह किसी भी विभाग से जुड़ा हो। उसके अलावा जो लोगों की मांगें हैं उनका खाका विजिटिंग अधिकारी द्वारा तैयार किया जाएगा। उसके बाद जिस विभाग से संबंधित समस्या होगी, उसी के फंड से उसे हल कराया जाएगा।
उन्होंने बताया पिछले साल माई टाउन माई प्राइड कार्यक्रम के दौरान म्यूनिसिपल काउंसिल को एक करोड़ रुपये और म्यूनिसिपल कमेटी को 50 लाख शहर के विकास के लिए दिए गए थे। इस बार के कार्यक्रम में सरकार की तरफ से कोई फंड मुहैया नहीं कराया जाएगा। जो भी समस्या जिस विभाग से संबंधित होगी, उस विभाग के फंड से ही उसको दुरुस्त किया जाएगा।
विज्ञापन

मुख्य सचिव ने बुधवार को बैठक में निर्देश दिए कि उपायुक्त और एसएसपी हर म्यूनिसिपल काउंसिल और कमेटी में दौरा करेंगे और विभाग के अधिकारियों और लोगों से रूबरू होंगे। मुख्य सचिव द्वारा निर्देश दिए गए हैं कि नशा और भ्रष्टाचार को लेकर लोगों को जागरूक करना है।
म्यूनिसिपल काउंसिल में दो से तीन विजिटिंग अधिकारी दौरा करेंगे, जो संबंधित विभाग में ऊंचे पद पर तैनात होंगे, और म्यूनिसिपल कमेटी के अंतर्गत एक विजिटिंग ऑफिसर दौरा करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें