फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत प्रतिनिधियों ने अधिकारी के समक्ष उठाई समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। बैक टू विलेज कार्यक्रम के चौथे (बी2वी4) चरण का वीरवार को समापन हो गया। नड ब्लॉक के दो दिवसीय कार्यक्रम में कई विकास कार्यों का उद्घाटन हुआ, जिससे लोगों में विकास के प्रति उम्मीद जगी है।
विज्ञापन

मनानु पंचायत के सरपंच सुनील चौधरी ने मनानू मिडिल स्कूल को हाई स्कूल व हाई स्कूल बलोढ को हायर सेकेंडरी बनाने की मांग उठाई। दोनों स्कूलों की इमारतों के जीर्णोद्धार, कस्टोडियन जमीन के मालिकाना हक, मनानू नाले का चैनेलाइजेशन की मांग उठाई गई। साथ ही ट्यूबवेल का कार्य का जायजा लिया गया। सरपंच ने बताया कि बैक टू विलेज के गत तीन के दौरान धार्मिक स्थल बाबा अब्दुनाथ को पर्यटन मानचित्र पर लाने की मांग रखी थी। जबकि सरकार ने नड ब्लॉक को ही पर्यटन ब्लॉक बनाने की घोषणा की है। सरना पंचायत के लोगों ने विकास कार्यों के साथ संपर्क मार्गों के विकास की मांग रखी। स्थानीय पंच स्वर्ण सिंह ने विजिटिंग अधिकारी को बताया की सरना-नड मार्ग को शीघ्र पूरा करने, सरना से उत्तर बहनी व छोटे काशी परमंडल जाने के लिए दडुई नाले पर पुल का निर्माण किया जाए। अधिकारी ने जल्द कदम उठाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें