फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला पंचायत एसोसिएशन ने बैक टू विलेज कार्यक्रम पर उठाए सवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। जिला पंचायत एसोसिएशन के सदस्यों ने बुधवार को प्रेसवार्ता कर बैक टू विलेज कार्यक्रम पर सवाल उठाए। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि कार्यक्रम का तीसरा चरण जम्मू-कश्मीर प्रशासन द्वारा कराया गया, लेकिन सांबा ब्लाक की कई पंचायतों के अभी तक पहले व दूसरे चरण के लंबित पडे़ भुगतान नहीं किए गए हैं, जिससे ग्रामीणों व पंच-सरपंचों में रोष है। उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा बैक टू विलेज का तीसरा चरण भी करा दिया गया, जबकि उनकी पंचायतों में अभी पहले दो चरणों के तहत कराए गए कामों का भुगतान नहीं किया गया है। इसकी शिकायत उपायुक्त से लेकर तमाम अधिकारियों को की जा चुकी है, लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई। उन्होंने मांग की कि उनकी पंचायतों में कराए गए पिछले कामों का जल्द से जल्द भुगतान किया जाए। प्रेसवार्ता में कैली मंडी पंचायत के सरपंच रविंद्र सिंह लब्लू, सरपंच प्रवीन चैधरी, सरपंच विनोद फांगला, सरपंच कृष्ण चंद व कई अन्य सदस्य भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें