- मुख्य सचिव ने फलौरा नागबनी में बैक टू विलेज-5 कार्यक्रम में जारी किए निर्देश
- किसानों ने बर्बाद हुई धान की फसल का मुआवजा देने की मांग की
-फोटो पीएच 1 में है
दोमाना। मढ़ विधानसभा क्षे़त्र की पंचायत फलौरा नागबनी में बुधवार को बैक टू विलेज-5 कार्यक्रम करवाया गया। इसमें मुख्य सचिव अरुण कुमार मेहता ने विशेष रूप से पहुंचकर पंचायत प्रतिनिधियों और लोगों से क्षेत्र की समस्याएं जानीं। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को सरकार की ओर से दी जा रही ऑनलाइन सेवाओं के बारे में जनता को जागरूक करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को प्रत्येक पंचायत में ग्रामीणों की डिजिटल साक्षरता के लिए ऑनलाइन उपलब्ध सेवाओं के नाम और संख्या को प्रमुखता से प्रदर्शित करने के लिए कहा। उन्होंने गोल्डन कार्ड जारी करने, गांवों में घर-घर कूड़ा उठाने, स्वच्छ ग्रामीण, पीएमएवाई-ग्रामीण, स्वरोजगार योजनाओं सहित अन्य पहलों की समीक्षा की। पंचायत प्रतिनिधियों ने भी समस्याएं रखीं। उन्होंने बताया कि क्षेत्र ज्यादातर सड़कें खस्ताहाल हैं, बिजली-पानी की भी समस्या है। इसके साथ बीते दिनों भारी बारिश के कारण किसानों की धान की फसल बर्बाद हुई है। उसका भी उचित मुआवजा दिया जाए। अधिकारियों ने पंचायत प्रतिनिधियों को आश्वासन दिया कि समस्याओं को सरकार तक पहुंचाकर जल्द सुलझाने का प्रयास किया जाएगा। मौके पर मंडलायुक्त रमेश कुमार, डीसी सचिन कुमार वैश्य, एसएसपी विनोद कुमार, एसपी ग्रामीण राहुल चाढ़क, एसडीपीओ दोमाना विशाल शूर और डीडीसी अध्यक्ष जम्मू भारत भूषण, डीडीसी सदस्य मढ़ बलबीर लाल, बीडीसी सदस्य सुरिंदर कुमार, एसडीएम मनु हंसा, तहसीलदार रामपाल शर्मा, सरपंच वंदना कुमारी सहित अन्य उपस्थित रहे।