फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खौड़ में विभिन्न मुद्दों पर की गई बातचीत

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्यौड़ियां। खौड़ के भी चारों ब्लाकों में मंगलवार को बैक टू विलेज-तीन के कार्यक्रमों में अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। वहीं उपजिले के ब्लाक परगवाल की पांच पंचायतों की तरफ से बैक टू विलेज-3 का बहिष्कार किया गया। इसमें पंचायतों में पहुंचे अधिकारियों की तरफ पंचायत के लोगों की तरफ से ध्यान नहीं दिया गया। इसमें पंचायत पिनडी, गुढुा मनहासा, परगवाल लोअर, परगवाल अपर तथा भलवाल मूलो शामिल है।
विज्ञापन

ब्लाक परगवाल की चेयरपर्सन निशा कुमारी ने कार्यक्रम का विरोध करने का कारण बताते हुए कहा कि क्षेत्र में विकास की कमी है। 2017 में कराए विकास की लायबिलटी है। विभाग की तरफ से राशि जारी नहीं की जा रही है। ब्लाक परगवाल की मात्र सरवाल पंचायत में बैक टू विलेज का कार्यक्रम हुआ जहां अधिकारी संदीप शर्मा ने लोगों की समस्याएं सुनीं। इस मौके पंचायत के पूर्व सरपंच भूपेंद्र सिंह सहित पूर्व पंच रोकी गुप्ता ने बताया कि पंचायत का विकास कराने सहित अन्य कई मुद्दों पर बातचीत की गई।
सभी पंचायतों में शांतिपूर्वक कार्यक्रम हुए, इनमें बलाक खड़ाहबली, सामोआ तथा बलाक खौड़ शामिल हैं। एसडीएम अनिल कुमार ठाकुर ने भी सभी पंचायतों का दौरा कर कार्यक्रमों का जायजा लिया। पंचायत लोअर नारायण में अधिकारियों ने लोगों के मुद्दों और मांगों को धैर्यपूर्वक सुना। पंचायत लोअर नरयाणा में बागवानी निदेशक राम सेवक ने 90 प्रतिशत अनुदान पर बागवानी विभाग के बैक यार्ड पौधरोपण कार्यक्रम के तहत 300 लाभार्थियों को फल वाले पौध वितरित किए। इसके अलावा, मृदा नमूनों के स्पॉट विश्लेषण के लिए बागवानी विभाग द्वारा एक मोबाइल मृदा परीक्षण प्रयोगशाला स्थल पर उपलब्ध कराई गई, ताकि किसान मिट्टी की स्थिति की जानकारी ले सकें और अपने खेत में उर्वरक की संतुलित खुराक दे सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें