अरनिया पुलिस और बीएसएफ ने इंटेलिजेंस इनपुट के आधार पर संयुक्त ऑपरेशन के दौरान गांव बिरला के मुस्ताक अली उर्फ बच्चू गुर्जर को हिरासत में लिया है। बीएसएफ ने इंटेलिजेंस की रिपोर्ट के अनुसार कार्यवाही की है। मुश्ताक अली को उसके घर से उठाया गया है।
अरनिया थाने में मुश्ताक अली से गहन पूछताछ की गई है। मुश्ताक अली के कॉल डिटेल को भी खंगाला गया है। मुश्ताक अली को अरनिया थाने से शिफ्ट कर दिया गया है।
थाना प्रभारी अरनिया दिलावर कुमार ने बताया कि बीएसएफ की इंटेलिजेंस इनपुट के आधार पर मुस्ताक अली को हिरासत में लिया गया है। मुश्ताक अली से पूछताछ कर बीएसएफ के हवाले कर दिया गया है।