विजयपुर। बारिश के चलते गुड़ा सलाथिया स्थित बाबा अंबोजी का देवस्थान को काफ़ी नुकसान हुआ है। मंदिर के नीचे की जगह बैठनी शुरू हो गई है और सीढ़ियां भी टूट गई हैं। क्षेत्र के रमेश शर्मा, संजीव शर्मा, जगदीप सिंह पुष्पिंदर आदि गणमान्य लोगों ने जिला प्रशासन सांबा से मांग की है कि इस क्षेत्र का निरीक्षण किया जाए और इस टूटे हुए मंदिर का निर्माण कार्य शुरू किया जाए। संवाद