आजादी के महोत्सव कार्यक्रम के तहत तलवाड़ा में महिलाओं व ग्रामीणों को संबोधित करते हुए सेना अधिक?
- फोटो : REASI
रियासी। सेना ने तलवाड़ा में आजादी का अमृत महोत्सव के तहत एक कार्यक्रम का आयोजन कर महिलाओं के सशक्तिकरण पर जोर दिया। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के नारे साथ कार्यक्रम में कहा गया कि आज के समय में महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से कम नहीं हैं। देश के विकास और प्रगति के लिए महिलाएं अहम योगदान दे रही हैं। किसी भी क्षेत्र में महिलाओं को कम नहीं आंका जा सकता। देश में महिलाओं के उत्थान के लिए कई योजनाएं भी चलाई जा रही हैं, जिसका फायदा महिलाओं को पर्याप्त रूप से मिल रहा है। राजनीति, शिक्षा, व्यापार और खेलकूद में भी महिलाएं भरपूर सहयोग देकर देश का नाम रोशन कर रही हैं। तमाम प्रकार की मुश्किलें आने पर भी महिलाएं अपने परिवार को भी संभालती हैं। कार्यक्रम के दौरान आपस में धार्मिक सौहार्द और भाईचारा बनाएं रखने की शपथ ली गई। मौके पर तलवाड़ा और आसपास की महिलाओं के साथ स्थानीय ग्रामीण भी मौजूद रहे।