परगवाल। सीमा क्षेत्र के गंधर्व आर्मी विद्यालय में सोमवार को चिनाब ब्रिगेड की परगवाल बटालियन ने कार्यक्रम करवाया। इसमें द्वितीय कमान अधिकारी विवेक चतुर्वेदी मुख्य अतिथि रहे। यहां एक कोचिंग सेंटर खोला गया है। अधिकारी ने बताया कि कार्यक्रम का मकसद सीमावर्ती क्षेत्रों के बच्चों को सैनिक स्कूल और विभिन्न एंट्रेंस एग्जाम की तैयारी करवाकर रोजगार के अवसर पैदा करना था। ऑपरेशन सद्भावना के तहत कक्षा पांचवीं से बारहवीं तक के बच्चों के लिए चलने वाला यह कोचिंग सेंटर ढाई महीने तक बच्चों को प्रशिक्षण देगा। इस सेंटर को चलाने के लिए क्षेत्र के अध्यापकों को नियुक्त किया गया है। वही, क्षेत्र के लोगों ने सेना के इस पहल की सराहना की है।