फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश के विकास में महिलाओं का अहम योगदान

विज्ञापन
आजादी के महोत्सव कार्यक्रम के तहत तलवाड़ा में महिलाओं व ग्रामीणों को संबोधित करते हुए सेना अधिक? - फोटो : REASI
विज्ञापन
रियासी। सेना ने तलवाड़ा में आजादी का अमृत महोत्सव के तहत एक कार्यक्रम का आयोजन कर महिलाओं के सशक्तिकरण पर जोर दिया। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के नारे साथ कार्यक्रम में कहा गया कि आज के समय में महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से कम नहीं हैं। देश के विकास और प्रगति के लिए महिलाएं अहम योगदान दे रही हैं। किसी भी क्षेत्र में महिलाओं को कम नहीं आंका जा सकता। देश में महिलाओं के उत्थान के लिए कई योजनाएं भी चलाई जा रही हैं, जिसका फायदा महिलाओं को पर्याप्त रूप से मिल रहा है। राजनीति, शिक्षा, व्यापार और खेलकूद में भी महिलाएं भरपूर सहयोग देकर देश का नाम रोशन कर रही हैं। तमाम प्रकार की मुश्किलें आने पर भी महिलाएं अपने परिवार को भी संभालती हैं। कार्यक्रम के दौरान आपस में धार्मिक सौहार्द और भाईचारा बनाएं रखने की शपथ ली गई। मौके पर तलवाड़ा और आसपास की महिलाओं के साथ स्थानीय ग्रामीण भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें