सांबा। बाड़ी ब्राह्मणा के छन्नी करथौली गांव में चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। आयुष मंत्रालय के तत्वावधान में आयोजित इस शिविर की अध्यक्षता पीएचसी छन्नी करथोली की डॉक्टर रुचिका ने की। शिविर के दौरान कुल 35 व्यक्तियों की जांच की गई और उन्हें मुफ्त में दवाइयां वितरित की गईं। शिविर में भाग लेने वाले लोगों को बारिश और बाढ़ के बाद अन्य संक्रामक विकारों जैसे डेंगू, मलेरिया आदि की किसी भी तरह की घटना को रोकने के लिए अपने घरों और आस-पास स्वच्छता के उच्च मानकों को बनाए रखने की पूरी सलाह दी गई। संवाद