ज्यौडियां। खौड़ उपजिले के गांव इंद्री में सोमवार को नगरपालिका ज्यौडियां की तरफ से स्वच्छता तथा फॉगिंग अभियान चलाया गया। बता दें कि भारी बारिश से चिनाब के बढ़े जलस्तर से गांव के वार्ड नंबर पांच में जलभराव हो गया था जहां के लोगों को सुरक्षित स्थान पर जाना पड़ा था। 11 दिनों से लोग घर से बाहर हैं। अब घरों से पानी सूख गया है। पूर्व सरपंच रोकी गुप्ता ने एमसी ज्यौडियां के कार्यकारी अधिकारी से गांव की गलियों, नालियों और घरों में फॉगिंग करवाने की मांग की थी। सोमवार को स्वच्छता तथा फॉगिंग अभियान चलाया गया। संवाद