इन यूनिटों में मरीजों को देख रहे फिजिशियन डॉ. विपिन ने बताया कि यौन समस्याओं में बड़ी संख्या में पीड़ित इलाज के लिए अस्पतालों तक नहीं पहुंचते, जिससे उनकी बीमारी में तनाव भी शामिल हो जाता है। ऐसे मरीजों को काउंसिलिंग देने के साथ जरूरी उपचार दिया जा रहा है और बेहतर नतीजे सामने आ रहे हैं। लिवर यूनिट में अंतड़ियों और दूसरी शारीरिक समस्याओं का निदान किया जा रहा है। इन यूनिटों में कोविड के बाद लोगों को हो रही समस्याओं को भी देखा जा रहा है।
कोविड महामारी के दौरान बड़ी संख्या में लोग तनाव और डिप्रेशन का शिकार हुए हैं। आयुर्वेद अस्पताल का हाल ही में 60 बिस्तर का विस्तार किया गया है। यहां ईएनटी, विशेष ओपीडी, पंचक्रमा (जोड़ों के दर्द आदि), स्त्री रोग, बाल रोग, योगा (नैचुअरपैथी), काया (मेडिसिन) और शल्य (सर्जरी) यूनिट चल रहे हैं।