फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya Ram Mandir: मंदिर निर्माण निधि समर्पण अभियान, श्रीराम के जयघोष से गूंजा जम्मू-कश्मीर, कार्यकर्ताओं ने लिया ये संकल्प

Fri, 22 Jan 2021 11:55 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
मंदिर निर्माण निधि समर्पण अभियान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

श्रीराम मंदिर निर्माण निधि समर्पण अभियान के तहत जम्मू-कश्मीर के कई जिलों में शोभा यात्रा निकाली गई। सांबा जिले के विभिन्न कस्बों में शोभा यात्रा निकाली गई। भद्रवाह जिले में राम भक्तों ने बाइक रैली निकाली। इसमें काफी संख्या में अभियान से जुड़े सदस्यों व आम नागरिकों ने भाग लिया।

विज्ञापन


सांबा जिले के रामनगर, कालीबडी, पंगदौर, बैनगलाड, कंगवाला में शोभा यात्रा में युवक मोटरसाइकिल व निजी वाहनों में जय श्रीराम के नारे लगाकर आगे बढ़ रहे थे। आरएस पुरा में अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि स्थल पर मंदिर निर्माण के लिए निधि समर्पण अभियान शुरू किया गया।

इस सिलसिले में देवीद्वारा मंदिर में बैठक हुई। इसकी अध्यक्ष आरएसएस जिला सह संचालक संजय गुप्ता ने की। बैठक में कहा कि राम मंदिर निर्माण के लिए घर-घर से सहयोग राशि एकत्र की जाएगी। कार्यकर्ताओं से इस अभियान में जुड़ने का आग्रह किया गया।
विज्ञापन


कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि मंदिर निर्माण में सभी नागरिकों का सहयोग सुनिश्चित किया जाएगा। इसका मकसद नागरिकों को भगवान श्रीराम मंदिर से जोड़ना है। सहयोग राशि कितनी भी हो सकती है, लेकिन सबका जुड़ाव जरूरी है। कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि वे हर घर में दस्तक देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें