फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर की आयशा अजीज देश की सबसे कम उम्र की महिला पायलट, बोलीं- पिता मेरे सबसे बड़े रोल मॉडल

Tue, 02 Feb 2021 11:53 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
विज्ञापन
आयशा अजीज - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

कश्मीर की रहने वाली 25 वर्ष की आयशा अजीज देश की सबसे युवा पायलट हैं। वह कश्मीर की महिलाओं के लिए प्रेरणा स्त्रोत भी हैं। आयशा ने 15 साल की उम्र में वर्ष 2011 में ही पायलट का लाइसेंस हासिल कर लिया था उसके बाद से वह रूस के सोकोल के एयरबेस में मिग-29 उड़ाने की ट्रेनिंग ले रही थीं। इसके बाद उन्होंने बॉम्बे फ्लाइंग क्लब से एविएशन में स्नातक करने के बाद वर्ष 2017 में कॉमर्शियल पायलट का लाइसेंस हासिल कर लिया।

विज्ञापन


आयशा ने बताया पिछले कुछ वर्षों में कश्मीर की परिस्थितियां बदली हैं। महिलाएं तेजी से प्रगति कर रही हैं। पढ़ाई के क्षेत्र में भी बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं। कश्मीर घाटी की हर दूसरी महिला या तो मास्टर्स कर रही हैं या फिर डॉक्टरेट कर रही है। यह बदलाव मुझे काफी अच्छा लग रहा है।

वह बताती हैं कि मुझे घूमना बहुत अच्छा लगता है और मैंने यह व्यवसाय इसलिए चुना क्योंकि मुझे 9 से 5 की नौकरी पसंद नहीं थी। कुछ चुनौती पूर्ण करना चाहती थी। हवाई यात्रा के दौरान नए लोगों से मिलने का मौका मिलता है। यह प्रोफेशन आपको मानसिक रूप से मजबूत बनाता है क्योंकि आपके ऊपर 200 या उससे अधिक यात्रियों की जिम्मेदारी है।
विज्ञापन


पिता मेरे सबसे बड़े रोल मॉडल
आयशा ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता को देते हुए कहा कि मैं बहुत भाग्यशाली हूं कि मुझे ऐसे अभिभावक मिले जिन्होंने हर बात के लिए मदद की। मेरे पिता मेरे लिए सबसे बड़े रोल मॉडल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें