सांबा। जिला कानूनी सेवा प्राधिकरण ने आजादी का अमृत महोत्सव के तहत जिला न्यायालय परिसर नंदिनी हिल्स में मेगा कानूनी सेवा एवं जागरूकता शिविर लगाया। इस मेगा कैंप का शुभारंभ जिला डीएलएसए की अध्यक्ष सोनिया गुप्ता ने किया। डीसी अनुराधा गुप्ता, सीजेएम सांबा अरविंद शर्मा, एसएसपी राजेश शर्मा और डीएलएसए सचिव सलाउद्दीन अहमद विशेष रूप से मौजूद थे। सोनिया गुप्ता ने कहा कि कानून के शासन के लिए न्याय तक पहुंच आवश्यक है और ऐसा होने के लिए कानूनी सेवा शिविर की आवश्यकता है, जो लोगों को उनके अधिकारों और प्रक्रियात्मक पहलुओं के बारे में जागरूक करेगा। डीसी ने सरकार की योजनाओं के बारे में बताया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों सेवा, कृषि, फूलों की खेती, नगर पालिका, राजस्व, श्रम विभाग, समाज कल्याण, पशुपालन, हस्तशिल्प और हथकरघा, आईसीडीएस, आईसीपीएस, वन विभाग, जम्मू-कश्मीर बैंक, जेके ग्रामीण बैंक आदि ने 15 स्टॉल लगाए।