अखनूर। कसबे के उपजिला अस्पताल में शनिवार को कैंसर से बचाव पर प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। बीएमओ डॉ. अशोक कुमार की देखरेख में करवाए कार्यक्रम में क्षेत्रीय कैंसर केंद्र जम्मू से डॉ. आशुतोष गुप्ता ने अन्य संसाधन व्यक्तियों के साथ एक पावर प्वाइंट पर विचार-विमर्श किया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी जम्मू डॉ. जेपी सिंह और नोडल अधिकारी एनसीडी सेल डॉ. विजय कुमार शर्मा विशेष रूप से पहुंचे। कार्यशाला में 100 प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिसमें सलाहकार, चिकित्सा अधिकारी, एमएलएचपीएस, एफएमपीएचडब्ल्यूएस और आशा वर्कर शामिल रहीं।