vijaypur हाई सेकेंडरी स्कूल रैली का
घगवाल। हायर सेकेंडरी स्कूल के छात्रों ने बुधवार को जागरूकता रैली निकाली। इसमें छात्रों ने बैनर ले रखे थे, जिस पर लिखा था हमारा एक ही नारा आत्मनिर्भर हो देश हमारा। रैली घगवाल हायर सेकेंडरी स्कूल से शुरू होकर मुख्य बाजार से होते हुए स्कूल में समाप्त हुई। वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हमेशा से ही देश के हित में अहम निर्णय लेते हैं। देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रधानमंत्री द्वारा हाल ही में 12 मई 2020 को आत्मनिर्भर भारत अभियान शुरू किया गया है। इसका उद्देश्य देश को एक समृद्ध और बेहतर राष्ट्र बनाने के साथ आत्मनिर्भर बनाना है। संवाद