सांबा। महिला विकास निगम ने जिले के नड ब्लॉक के चक चिब्बा खुर्द, गांव दरूई व गांव सुपवाल में सोमवार को जागरूकता शिविर लगाया। शिविर का आयोजन महिलाओं से संबंधित योजनाओं के बारे में जागरूकता बढ़ाना रहा।
जिला प्रबंधक रिफत कुमार ने विभिन्न योजनाओं पर प्रकाश डाला, जिसमें राष्ट्रीय अल्पसंख्यक विकास और वित्त निगम, (एनएमडीएफसी), राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग वित्त और विकास निगम (एनबीसीएफडीसी), राष्ट्रीय विकलांग वित्त और विकास निगम (एनएचएफडीसी), महिला शामिल हैं। महिलाओं के सामाजिक-आर्थिक उत्थान के लिए सरकार द्वारा शुरू उद्यमिता कार्यक्रम और शिक्षा ऋण योजना के बारे में जागरूक किया गया। शिविर में वक्ताओं ने महिलाओं से आगे आने और इन योजनाओं का लाभ लेने का अनुरोध किया। उन्होंने महिला विकास निगम की विभिन्न गतिविधियों और उपलब्धियों पर भी प्रकाश डाला, जिसने महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में बहुत योगदान दिया है और सभी को आगे आने और अपने अधिकारों के लिए संयुक्त रूप से काम करने और अपने पैरों पर खड़े होने और अपने जीवन को समृद्ध बनाने का अनुरोध किया।