फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जान की परवाह किए बिना लोगों के हित में कार्य किया

विज्ञापन
विज्ञापन
घगवाल। भारतीय खाद्य निगम मंडल कार्यालय जतवाल में 75 वां आजादी का अमृत महोत्सव पर खाद्य सुरक्षा प्रतिष्ठित सप्ताह का शुभारंभ किया। इसके मुख्य अतिथि बीडीसी अध्यक्ष राधेश्याम शर्मा, डीडीसी सदस्य आशा रानी रहीं।
विज्ञापन

कार्यक्रम में खाद्य आपूर्ति विभाग के अधिकारियों ने कहा कि कोरोना के दौरान विभाग ने गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत सांबा में नि:शुल्क राशन का वितरित किया। कर्मियों ने देश के लोगों के हित में जान की परवाह किए बिना कार्य किया। बीडीसी अध्यक्ष राधेश्याम शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने एवं देश के 138 करोड़ लोगों के लिए सशक्त अन्य तंत्र बनाने के लिए पूरी तरह से प्रयासरत है। किसी प्रयास के तहत कोरोना के दौरान किसानों से गेहूं की रिकॉर्ड खरीद की गई। देश के 80 करोड़ लोगों के बीच अभूतपूर्व परिणाम में खाद्यान्न का वितरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें