फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाज को नशा मुक्त बनाने के लिए पुलिस ने युवाओं को किया जागरूक

विज्ञापन
युबाओं को बाली किट बांटते हुए थाना प्रभारी अरनिआ सुमित शर्मा व अन्य।
विज्ञापन
अरनिया। पुलिस ने नशामुक्त भारत अभियान के तहत बुधवार को थाना परिसर में युवाओं को जागरूक किया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी सुमित शर्मा व पीएसई मोहम्मद इलियास द्वारा आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्र की अलग पंचायत हल्के से आए युवाओं ने हिस्सा लिया।
थाना प्रभारी ने कहा एसएसपी चंदन कोहली, एसपी हेडक्वार्टर रमनीष गुप्ता, एसडीपीओ सुरिंदर सिंह के निर्देश पर युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए जागरूक किया जा रहा है। थाना प्रभारी ने कहा कि नशा सिर्फ खुद को नहीं बल्कि पूरे परिवार को नाश कर देता है। खासतौर से युवाओं को नशे में संलिप्त होने के बजाय खेलों की ओर ध्यान चाहिए ताकि आप अपने देश, राज्य व परिवार का नाम रोशन कर सकें। इस मौके पर पांच वॉलीबाल टीमों को पांच वॉलीबाल किट दिए गए। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें