लोगों को नशा मुक्ति के खिलाफ जागरूक करने के लिए एसपी हेड क्वार्टर डीडीसी सदस्य एसडीपीओ पंच सरपंच
- फोटो : RSPURA
बिश्नाह। क्षेत्र के पंचायत चक बाना के गांव जाटे दी चुवीया में जम्मू-कश्मीर नशामुक्ति अभियान की शुरुआत की गई। इसमें लोगों को जागरूक करने हेतु एसपी हेडक्वार्टर मनीष गुप्ता, एसडीपीओ आरएस पुरा सुरेंद्र सिंह, डीडीसी सदस्य धर्मेंद्र कुमार, सरपंच सुरजीत सिंह चौधरी, थाना प्रभारी विक्रम शर्मा और पंच भी शामिल हुए। कार्यक्रम में एसपी हेडक्वार्टर ने लोगों को नशा करने के बाद इसके दुष्परिणामों के बारे में जागरूक किया। साथ ही उन्होंने इस शिविर में शामिल लोगों से अपील की कि वह सब नशामुक्ति के खिलाफ काम करें। ताकि समाज को खोखला कर रही इस जड़ को उखाड़ फेंका जाए। डीडीसी सदस्य ने भी इस शिविर में शामिल लोगों को नशा करने वालों को इसके दुष्परिणामों और जो लोग इस नशे को बढ़ावा दे रहे हैं उनके खिलाफ एकजुट होकर कानूनी कार्रवाई हेतु एकजुट होने की अपील की। संवाद