विजयपुर। कस्बे में मेटाडोर से बैटरी चोरी होने का मामला विजयपुर थाने में दर्ज कराया गया है। मेटाडोर नंबर जेके 21 2812 विजयपुर के पेट्रोल पंप के पास खड़ा था। इस दौरान चालक ने देखा कि बैटरी गायब है। इस संबंध में मेटाडोर के मालिक भूपेंद्र सिंह पुत्र रणवीर सिंह निवासी गुड़ा सलाथिया ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद