विशनह डिग्री कॉलेज परिसर में डिग्री कॉलेज की प्रिंसिपल झंडी दिखाकर रवाना करते हुए
- फोटो : RSPURA
बिश्नाह। आजादी के अमृत के तहत डिग्री कॉलेज की एनएसएस इकाई ने सोमवार को रन फॉर फ्रीडम का आयोजन किया। महोत्सव में डिग्री कॉलेज परिसर में प्राचार्य अनुराधा पडोह ने मैराथन को झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि देश को स्वतंत्रता दिलाने में हमारे महापुरुषों ने बलिदान दिया है देश के उन शहीदों को याद रखने की आवश्यकता है। उन्होंने देश पर प्राण न्योछावर करने वाले वीरों के बारे में छात्र-छात्राओं को जागरूक किया। कॉलेज परिसर से शुरू हुई मैराथन कस्बे के कुंडेश्वर धाम पर समाप्त हुई। छात्र-छात्राओं ने भारत माता की जय, जय जवान-जय किसान जैसे देशभक्ति नारे लगाए। संवाद