रियासी। डायरेक्टर जनरल फायर एंड इमरजेंसी सर्विसेज की तरफ से हाई स्कूल गैर माडी में मंगलवार को एक कार्यक्रम का आयोजन करते हुए बच्चों को आग से बचाव के तरीके बताए गए। कार्यक्रम के दौरान बताया गया कि आग लगने के मुख्य कारण क्या हैं। आग लगने की स्थिति में सबसे पहले किन कार्यों को किया जाना चाहिए। इसके बारे में विशेष सावधानी बरतने को बताया गया। अग्निशमन यंत्रों के इस्तेमाल किए जाने की भी जानकारी दी गई। आग लगने पर घटना पर कैसे काबू पाया जाए, यह भी जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान स्कूल के मुख्य अध्यापक जुगल किशोर शर्मा ने विभाग की तरफ से दी गई जानकारी के लिए धन्यवाद दिया। इसके साथ ही आने वाले दिनों में ऐसे अन्य कार्यक्रम भी कराने को कहा ताकि विद्यार्थी वर्ग इस का फायदा समय आने पर उठा सके। संवाद