बाड़ी ब्राह्मणा। सिडको चौक पर सोमवार सुबह साढ़े 10 बजे तेज रफ्तार ट्रक ने राहगीर को कुचल दिया। राहगीर की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रक नंबर जेके-08 ए 7537 के चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे में मारे गए राहगीर की पहचान नहीं हो पाई है जबकि ट्रक चालक बलबीर सिंह कठुआ का रहने वाला है।