फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचआईवी और टीबी से बचाव के लिए जगाई जाएगी अलख

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू-कश्मीर में एचआईवी, टीबी से बचाव और रक्तदान करने के लिए जागरूकता बढ़ाई जाएगी। इसके लिए जिला जम्मू, सांबा, उधमपुर, कठुआ और श्रीनगर के 25-25 स्कूल और कालेजों का योगदान लिया जा रहा है। इसमें तीन चरण में आजादी का अमृत महोत्सव के तहत जागरूकता गतिविधियां की जाएंगी। जेएंडके एड्स कंट्रोल सोसायटी के प्रोजेक्ट निदेशक डॉ. समीर मट्टू की अध्यक्षता में हुई पहली यूटी स्तरीय समिति की बैठक में जागरूकता गतिविधियों को बढ़ावा देने पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

निदेशक ने बताया कि समिति का उद्देश्य एचआईवी, टीवी और स्वैच्छिक रक्तदान के लिए जागरूकता गतिविधियों को बढ़ावा देना है। प्रदेश के एचआईवी उच्च प्रसार वाले क्षेत्रों पर अधिक ध्यान केंद्रित किया जाएगा। जागरूकता के लिए समाज के सभी वर्ग को शामिल किया जाएगा। इसमें युवाओं की भागीदारी अधिक रहेगी। बैठक में एडी (युवा मामले) जेकेएसीएस संयोजक राजेश शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें