जम्मू। खेल मंत्रालय के तत्वावधान में बीएसएफ ने ‘फिट इंडिया फ्रीडम रन’ के तहत 10 किलोमीटर वॉकथॉन का आयोजन किया। पुंछ जिले के ग्राम अचड़ से मनकोट तक आयोजित इस वॉकथॉन में अधिकारियों सहित 200 जवानों ने भाग लिया। सेकेंड इन कमांड प्रेमदीप सिंह ने कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए इसे झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अभियान का उद्देश्य सैनिकों, सैन्य परिवारों और सीमावर्ती क्षेत्र में रहने वाली आबादी को स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करना था। प्रेमपाल सिंह ने कहा कि स्वास्थ्य हमारी वास्तविक संपत्ति है और तंदुरुस्त रहने के लिए स्वयं की जिम्मेदारी और प्रयास होना चाहिए। वॉकथॉन में प्रतिभागियों में उत्साह के साथ भाग लिया। सीमावर्ती इलाके में रहने वाले लोगों ने बीएसएफ के इस प्रयास की सराहना की और नियमित रूप इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन करने की मांग की।