विजयपुर। स्वच्छता भारत जन आंदोलन अभियान के तहत कोठी पंचायत के सरपंच जोगिंदर पाल की देखरेख रैली का आयोजन किया गया। यह रैली बीबीएन हाई स्कूल के विद्यार्थियों ने रेलवे फाटक से शुरू की, जो विभिन्न बाजारों से होते हुए बीडीओ कार्यालय परिसर में पहुंची। इस मौके पर बीडीओ विजयपुर सोनम गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहीं। वहीं, विद्यार्थियों ने लोगों को प्लास्टिक और पॉलीथिन का प्रयोग नहीं करने का आह्वान किया। वहीं, इनके प्रयोग से होने वाले नुकसान के बारे में भी विस्तार से बताया।
सरपंच ने कहा क्षेत्र को पॉलीथिन से मुक्त करने के लिए सभी को एकजुट होना होगा। देश में इसके प्रति जागरूकता अभियान जारी हैं। पंचायत के सभी पंचों को भी अपने-अपने वार्ड में लोगों को प्लास्टिक के दुष्प्रभाव के बारे में जागरूक करने की अपील की। इस अवसर पर नायब सरपंच नरसिंह सलाथिया, पंच शेर सिंह, पंच बबली देवी स्कूल इंचार्ज संध्या शर्मा, डिंपल शर्मा और स्टाफ मौजूद रहा।