सुंदरबनी। ब्वॉयज हायर सेकेंडरी स्कूल सुंदरबनी में नशा मुक्ति पर एक कार्यक्रम हुआ, जिसमें छात्रों को नशे से दूर रहने का संदेश दिया गया। स्कूल के प्रधानाचार्य संजीव कुमार सूरी के नेतृत्व में नशा मुक्ति पर आयोजित किए गए कार्यक्र्रम में बीडीसी चेयरमैन सुंदरबनी अरुण कुमार शर्मा मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि बच्चों को नशे की लत से दूर रहकर अपने जीवन में सुधार लाना चाहिए।