जम्मू। जम्मू-कश्मीर को नशामुक्त बनाने के लिए रविवार को गणेश अकादमी ऑफ मार्शल आर्ट्स के बैनर तले जागरूकता रैली निकाली गई। खिलाड़ियों ने समाज को नशे के खिलाफ एकजुट होने का संदेश दिया।
सुबह सात बजे संजय चौक से रैली की शुरूआत हुई। भाजपा विधायक विक्रम रंधावा और संजय नगर दुकानदार संघ के अध्यक्ष नरिंदर गुप्ता ने हरी झंडी दिखाई। विधायक ने कहा कि युवाओं को नशे की गर्त से बचाने के लिए खेल और मार्शल आर्ट्स बेहतरीन माध्यम हैं। 60 से अधिक खिलाड़ियों के हाथों में नशे के दुष्प्रभाव को दर्शाते हुए पोस्टर और बैनर थे। रैली डोगरा अकादमी, नानक नगर, संजय नगर और रानी तालाब (डिग्याना) से होते हुए वापस परिसर में संपन्न हुई। रैली में पवन सिंह जम्वाल, गीतांश ठाकुर, राजू परिहार, वंश राठौर, नामिका महाजन, हार्दिक गुप्ता, सिमरन, पवनीत कौर, अंकित, चैतन्य और अश्वनी ठाकुर शामिल रहे।