जम्मू। स्कास्ट जम्मू में फिट इंडिया कार्यक्रम के तहत ''सर्वाइकल कैंसर'' पर स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। बताया गया कि सर्वाइकल कैंसर, कैंसर का चौथा सबसे घातक प्रकार है और दुनिया व भारत दोनों में महिलाओं में सबसे आम कैंसर है। इस प्रकार का कैंसर ह्यूमन पैपिलोमावायरस (एचपीवी) के कारण होता है और यह एक सामान्य यौन संचारित संक्रमण है जो त्वचा, जननांग क्षेत्र और गले को प्रभावित कर सकता है।
इस मौके पर डॉ. सुधाकर द्विवेदी ने कहा कि अगर समय पर इसका पता चल जाए तो उपचार किया जा सकता है। इस बीमारी के खिलाफ लड़ाई में जागरूकता और शिक्षा हमारे सबसे शक्तिशाली हथियार हैं। ओन्को सर्जन डॉ. पारस खन्ना ने सर्वाइकल कैंसर, रोकथाम और टीकाकरण पर एक विशेषज्ञ व्याख्यान दिया। उन्होंने एनएसएस स्वयंसेवकों से सतर्क रहने और इस बीमारी के संभावित कारणों के बारे में परिवार के सदस्यों और समाज को जागरूक करने का आह्वान किया। इस मौके पर डा. राकेश कुमार, डा. वीना शर्मा, नीरज गुप्ता, कुलदीप मन्हास और अन्य मौजूद रहे।