फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: आतंकी हमले पर कांग्रेस का प्रदर्शन, एनडीए सरकार को भी खरी-खरी सुनाई

विज्ञापन
रियासी हमले के विरोध में प्रदर्शन करते कांग्रेस के नेता: स्रोत कांग्रेस
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। रियासी आतंकी हमले को लेकर हर तरफ आक्रोश है। प्रदेश कांग्रेस ने भी इस हमले के विरोध में सोमवार को प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। पार्टी के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष रमन भल्ला ने अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ शहीदी चौक जम्मू में प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

रमन भल्ला ने कहा कि आतंकवाद फिर से पनप रहा है, जबकि भाजपा सरकार झूठे दावे कर रही है। सरकार को आतंकवाद को नियंत्रित करने और निर्दोष लोगों को बचाने के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए। इस तरह के अमानवीय कृत्य उन लोगों के सामान्य जीवन को प्रभावित करते हैं, जिनका इन मुद्दों से कोई लेना-देना नहीं है। राज्य में आतंकवादी हमलों में अचानक वृद्धि केंद्र में भाजपा के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार की असंगत रक्षा नीति का परिणाम है। वर्तमान सरकार बड़े-बड़े दावे करने के बावजूद सीमा पार से आतंकवादी हमलों को रोकने में विफल रही है। पाकिस्तान से निपटने के लिए रचनात्मक, सुसंगत नीति अपनानी चाहिए। आतंकवादी हमले जारी हैं और हमारी सेना, सुरक्षा बल और पुलिस के जवान अपनी जान दे रहे हैं। राजोरी, पुंछ, रियासी जिलों में आतंकवाद पनप रहा है। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। इनमें योगेश साहनी, वेद महाजन, विनोद शर्मा, यशपाल कुंडल, हरि सिंह चिब,नरिंदर गुप्ता , तरनजीत सिंह टोनी, सतीश शर्मा, नरिंदर शर्मा, शशि शर्मा, उदय बानू चिब, अजय लखोत्रा, जाहिदा खान समेत कई अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें