जम्मू। सीएसआईआर-इंडियन इंस्टीट्यूट आफ इंटीग्रेटेड मेडिसन पे रायल सोसायटी आफ केमिस्ट्री के सहयोग से आर्मी गुडविल स्कूल कुपवाड़ा में दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला करवाई गई। इसमें विभिन्न सरकारी स्कूलों से कुल 49 विज्ञान शिक्षकों ने भाग लिया। कार्यक्रम का आयोजन आईआईआईएम के निदेशक डॉ. ज़बीर अहमद के संरक्षण और इंजीनियर के मार्गदर्शन में किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के एक प्रमुख संसाधन व्यक्ति हेमंत लगवंकर ने कहा कि इस शिक्षक विकास कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षकों को विज्ञान में अवधारणाओं को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने और संलग्न करने के लिए नई तकनीक देना है। शिक्षकों को सक्रिय शिक्षण तकनीकों से परिचित कराया गया। जिन्हें विज्ञान के संदर्भ में आसानी से लागू किया जा सकता है। इससे छात्रों को उनकी वैचारिक समझ विकसित करने में मदद मिलती है। आईआईआईएम के वरिष्ठ प्रधान वैज्ञानिक डॉ. खुर्शीद अहमद भट ने शिक्षकों को जिज्ञासा कार्यक्रम के माध्यम से आईआईआईएम द्वारा संचालित किए जा रहे उद्देश्यों और विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों के बारे में जानकारी दी गई। आईआईआईएम की वरिष्ठ प्रधान वैज्ञानिक डॉ. आशा चौबे, एजीएस कुपवाड़ा के लेफ्टिनेंट कर्नल राजीव ने इस दो दिवसीय कार्यशाला के समन्वय में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।