फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: नया ट्यूबवेल खराब, गांवों को नहीं मिला पानी

Sat, 04 May 2024 03:02 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत मरालिया के गांव कृष्णा नगर, सिंह पुरा, मरालिया गांव में बिछाई गई हैं नई पाइप लाइनें
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मीरां साहिब। पंचायत मरालिया में पहले से खराब पड़े दो ट्यूबवेलों के स्थान पर नया ट्यूबवेल लगाए जाने के बाद भी लोगों को पीने का पानी नसीब नहीं हो पा रहा है। पंचायत के अधीन गांव कृष्णा नगर, सिंह पुरा, मरालिया गांव में जल शक्ति विभाग की ओर से हर घर नल व जल की योजना के चलते नई पाइप लाइनें बिछाई, मगर इसके बावजूद पानी की आपूर्ति नहीं हो पाई।
लोगों का कहना है कि समस्या के समाधान के लिए वह कई बार जल शक्ति विभाग को अवगत करवा चुके हैं। मगर सिवाए आश्वासन के आज तक कुछ नहीं हुआ। लोगों ने कहा कि अगर एक सप्ताह के भीतर ट्यूबवेल ठीक नहीं किया तो मीरां साहिब कस्बे में आरएस पुरा-जम्मू मार्ग बंद कर प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

नई पाइप लाइन बिछाने के लिए गांव में बनी सड़कें तक तोड़ दी गई। मगर इसके बावजूद लोगो को स्वच्छ जल की आपूर्ति नहीं हो पाई।
बचन लाल
नई पाइप लाइन बिछाने के तीन माह बीतने पर लोगों के घरों में कनेक्शन देने पर टूटियां तक नहीं लगाई गईं। सरकार की तरफ बनाई योजना से करोड़ों रुपये खर्च करने के बावजूद अब तक नया ट्यूबवेल नहीं चल पाया।
पूर्व पंच रूचि डोगरा
गर्मी के दौरान पानी की जरूरत होने पर नया ट्यूबवेल एक वर्ष पहले लगाए जाने के बाद भी पानी की आपूर्ति के लिए विभाग की कार्यप्रणाली लोगों के सामने है। अगर एक हफ्ते के भीतर टयूबवेल से पानी की आपूर्ति नहीं की गई तो मीरां साहिब कस्बे में आरएस पुरा-जम्मू मार्ग बंद कर प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

पूर्व सरपंच किशोर कुमार

इंजीनियरों की ओर से ट्यूबवेल की खामी दूर करने की प्रकिया चल रही है। तीन चार दिन तक इसे दूर कर ग्रामीणों को पानी की आपूर्ति की जाएगी।। अलग-अलग समय में तीन बार ट्यूबवेल को खोल दिया, लेकिन तकनीकी खामी का पता नहीं चल पाया है।
प्रवीण कुमार अबरोल, एईई जल शक्ति विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें