राजोरी। नशामुक्त भारत अभियान के तहत बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कालाकोट में प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ। इसमें फार्मासिस्टों, आशा कार्यकर्ताओं और अन्य स्वास्थ्य कर्मियों को प्रशिक्षित किया गया। कार्यक्रम का संचालन बीएमओ डॉ. इकबाल मलिक ने किया। इसमें नशे के दुष्प्रभावों, रोकथाम की रणनीतियों, प्रारंभिक पहचान तथा सामुदायिक जागरूकता और पुनर्वास में स्वास्थ्य कर्मियों की भूमिका के बारे में बताया गया। बीएमओ ने स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देश दिए कि फील्ड में जाकर इस अभियान को घर-घर तक पहुंचाएं। युवाओं को नशीली दवाओं की लत से दूर रखने में भूमिका निभाएं। संवाद