राजोेरी। युवा सेवाएं एवं खेल निदेशालय ने 100 दिवसीय नशा मुक्त जम्मू-कश्मीर अभियान के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रम करवाए। इस पहल का उद्देश्य नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता फैलाना तथा युवाओं को खेलों के माध्यम से सकारात्मक दिशा प्रदान करना था। कार्यक्रम में विद्यार्थियों, स्थानीय युवाओं, शिक्षकों, पंचायती राज संस्थाओं के सदस्यों एवं आम नागरिकों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। विशेष रूप से स्थानीय प्रसिद्ध खिलाड़ियों तथा जनप्रतिनिधियों को शामिल किया गया जिन्होंने विद्यार्थियों के साथ सीधा संवाद करते हुए खेलों और सामुदायिक नेतृत्व के माध्यम से अनुशासन, धैर्य और सफलता की प्रेरणादायक कहानियां साझा कीं। संवाद