फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यटकों के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए काम कर रही सरकार : सीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रैवल एजेंट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया को दिलाया सुविधाओं के विस्तार का भरोसा
विज्ञापन

श्रीनगर। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा कि उनकी सरकार पर्यटकों के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए काम कर रही है। ट्रैवल एजेंट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया के कार्यक्रम ‘रैली फॉर द वैली’- चलो जम्मू और कश्मीर चलते हैं- में अपने भाषण के दौरान यह बात कही। यह कार्यक्रम एसोसिएशन के जम्मू-कश्मीर चैप्टर ने आयोजित किया।
सीएम ने कहा कि पर्यटकों के पास एक यात्रा या एक अनुभव होता है। वे घर जाते हैं और दूसरों को इसके बारे में बताते हैं। मुझे लगता है कि पिछले कुछ महीनों में हम सभी ने बहुत कुछ सीखा है। उन्होंने कहा कि मैंने गुलमर्ग में गंडोला को अपग्रेड करने के लिए केबल कार कॉरपोरेशन को पहले ही निर्देश दे दिए हैं, ताकि क्षमता बढ़ाई जा सके। इसके अलावा टिकटिंग में सुधार हो और समग्र अनुभव बेहतर हो। यही बात जम्मू-कश्मीर में अन्य जगहों पर भी लागू होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम बोले, मैं ताइ प्रतिनिधिमंडल के अध्यक्ष सुनील कुमार और जम्मू-कश्मीर के बाहर से आने वालों का आभार व्यक्त करता हूं। उन्होंने कहा, मैं न केवल अपनी ओर से या सरकार की ओर से, बल्कि कश्मीर में पर्यटन से जुड़े सभी लोगों की ओर से आपका बहुत-बहुत आभार व्यक्त करता हूं। कहा कि बायसरन में 22 अप्रैल को हुई दुखद घटना को कभी नहीं भूलना चाहिए और ऐसा होना भी नहीं चाहिए। यह 26 लोगों के परिवारों के लिए एक त्रासदी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें