फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: युवाओं को नशे से दूर रहकर खेलों से जुड़ने के लिए किया प्रेरित

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। जिला प्रशासन ने नशा मुक्त जम्मू-कश्मीर अभियान के तहत शनिवार को जिले में जागरूकता कार्यक्रम करवाए। पंचायत डगोर, नड़ में बागवानी विभाग ने जागरूकता शिविर लगाया। स्थानीय लोगों को मादक पदार्थों के सेवन से होने वाले नुकसान के बारे में बताया गया। घो ब्राह्मणा में युवाओं को नशे से दूर रहने और खेल गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया गया। जिला अस्पताल सांबा में नशे की लत से उबर चुके व्यक्तियों के साथ एक संवाद सत्र किया गया। इसमें काउंसलिंग, जागरूकता और सामुदायिक भागीदारी पर जोर दिया गया। सीएमओ कार्यालय में सामूहिक प्रतिबद्धता को मजबूत करने के लिए नशे के खिलाफ लड़ाई की शपथ ली गई। बाड़ी ब्राह्मणा औद्योगिक परिसर में आयुष जागरूकता शिविर लगाया गया। इसमें योग सत्र, रैली, स्वास्थ्य जांच, आईईसी सामग्री और दवाइयों का वितरण किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें