फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशीली दवाओं के दुरुपयोग के खतरों के खिलाफ जागरूकता फैलाएं युवा : डीसी

विज्ञापन
विज्ञापन
-हाई स्कूल मीन सरकार व सरोर स्कूल में छात्रों से बातचीत कर किया आह्वान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। जिला उपायुक्त अभिषेक शर्मा ने सोमवार को सरकारी हाई स्कूल मीन सरकार और सरोर स्कूल का दौरा किया। यहां उन्होंने छात्रों को लोगों और विशेष रूप युवाओं के बीच नशीली दवाओं के दुरुपयोग के खतरों के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए कहा।
विज्ञापन

उपायुक्त ने शिक्षकों, छात्रों और स्थानीय निवासियों के साथ बातचीत की। युवाओं में बढ़ती नशीली दवाओं की लत से उत्पन्न चुनौती पर प्रकाश डाला। उपायुक्त ने युवाओं को नशे की लत और अन्य सामाजिक बुराइयों से बचाने के लिए खेल गतिविधियों के आयोजन के लिए संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देश दिए।नशीली दवाओं के दुरुपयोग के पूर्ण उन्मूलन पर जोर देते हुए उपायुक्त ने खेल, शिक्षा और नशामुक्ति अभियान के माध्यम से गतिविधियों को प्रोत्साहित कर युवाओं की ऊर्जा को सकारात्मक दिशा में लगाने के लिए कहा। उन्होंने युवाओं से आग्रह किया कि वे नशीली दवाओं के दुरुपयोग के बारे में लोगों के बीच अधिक से अधिक जागरूकता फैलाएं। हाई स्कूल मीन सरकार से सटे नजदीकी स्थान का भी दौरा किया और स्थानीय लोगों को नशीली दवाओं की लत के खतरे के खिलाफ लड़ने के लिए प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर एसएसपी विनय कुमार , सीईओ केवल कृष्ण, डीआईओ आशिक रफीक, बीडीओ अपराजिता आर्यन, नायब तहसीलदार राहुल रैना आदि मौजूद थे।

शिवबाबू त्रिपाठी।

शिवबाबू त्रिपाठी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें