फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: ग्रामीण क्षेत्रों में पैर पसार रहा गैंगस्टर कल्चर

विज्ञापन
विज्ञापन
खौफ, गटरू और शालू तीन गैंग मुख्य रूप से सक्रिय, कार्रवाई की तैयारी में पुलिस
विज्ञापन

डीआईजी के थानेदारों को बदमाशों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। शहर में दम तोड़ चुके गैंगस्टर कल्चर ग्रामीण क्षेत्रों में पैर पसार रहा है। अब तक की गैंगवार और बड़ी आपराधिक वारदातों को ग्रामीण क्षेत्रों के बदमाशों ने ही अंजाम दिया। इस समय ग्रामीण क्षेत्रों में खौफ, गटरू और शालू गैंग सक्रिय हैं।
उधर, कठुआ में सब इंस्पेक्टर दीपक शर्मा की गैंगस्टरों द्वारा हत्या करने के बाद पुलिस गैंगस्टरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की तैयारी में है। पुलिस की ओर से सांबा, कठुआ और जम्मू जिले में 100 से अधिक गैंगस्टरों की सूची बना ली गई है। जिन पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। डीआईजी सुनील गुप्ता का कहना है कि सभी थानेदारों को इनके ऊपर कड़ी नजर रखने और कार्रवाई करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन

खौफ गैंग को विक्की सलाथिया उर्फ विक्की चला रहा है, जिसमें 12 बदमाश शामिल हैं। इनमें दो विजयपुर, पांच आरएस पुरा, दो मीरां साहिब, दो रामगढ़ और एक अरनिया का रहने वाला है। गटरू गैंग का मुखिया सुमित जंडयाल उर्फ गटरू है। उसकी गैंग में 12 बदमाश शामिल हैं, जिनमें सात विजयपुर, चार रामगढ़ और एक अरनिया का गैंगस्टर शामिल हैं। शालू गैंग का हेड जतिंदर सिंह उर्फ शालू है, जिसकी गैंग के पांच सदस्य हैं। इनमें दो विजयपुर, दो आरएस पुरा और एक गांधी नगर का रहने वाला है।
विज्ञापन


इन वारदातों में ग्रामीण क्षेत्रों के अपराधी
दिसंबर 2023 में रामगढ़ में अक्षय शर्मा नामक युवक की चार आरोपियों ने हत्या कर दी थी। यह चारों सांबा के रहने वाले हैं। आरोपी अक्षय का हाथ तक काट कर ले गए। मौजूदा वर्ष 5 मार्च को चंडीगढ़ में गैंगस्टर मोहन चीर की हत्या कर दी गई, जिसे बकरा गैंग के विजयपुर और उधमपुर निवासी ने पंजाब के आरोपियों के सहयोग से मारा था। आरएस पुरा के दबलैड़ में भी एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई। इसे अंजाम देने में भी विजयपुर और दबलैड़ के बदमाशों का हाथ था। करीब एक वर्ष पहले आरएस पुरा क्षेत्र में पुलिस के साथ मुठभेड़ में उसी क्षेत्र का रहने वाला बदमाश बाबर मारा गया।

शिवबाबू त्रिपाठी।

शिवबाबू त्रिपाठी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें