जेएंडके बैंक के आंचलिक कार्यालय में साइबर जागरूकता को लेकर जानकारी देते बैंक के अधिकारी। स्त्र
जम्मू। जम्मू-कश्मीर बैंक ने मंगलवार को जम्मू स्थित अपने कार्यालय में बैठक की। इसकी अध्यक्षता महाप्रबंधक (ग्राहक सेवा) नरजय गुप्ता ने की। महाप्रबंधक ने कहा कि जब ग्राहक हमें अपनी कठिनाइयां बताते हैं, तो इससे हमें यह पहचानने में मदद मिलती है कि शाखा में क्या बदलाव करने की आवश्यकता है। साइबर अपराध समन्वय केंद्र के उप-निरीक्षक विक्रम कटोच ने साइबर धोखाधड़ी से बचने के लिए जरूरी जानकारी दी। महाप्रबंधक अल्ताफ हुसैन किरा ने धोखाधड़ी जागरूकता को व्यापक स्तर पर ले जाने पर बल दिया। लेनदेन निगरानी प्रकोष्ठ ने बताया कि धोखेबाज कैसे लोगों के बैंक खातों का उपयोग पैसे प्राप्त करने और स्थानांतरित करने के लिए करते हैं। उप-निरीक्षक कटोच ने सामान्य घोटालों को पहचानने और डिजिटल सेवाओं के सुरक्षित उपयोग के लिए सावधानियों पर प्रकाश डाला। माैके पर प्रमुख रूप से महाप्रबंधक एवं संभागीय प्रमुख (जम्मू) अशोक गुप्ता और महाप्रबंधक एवं मुख्य जोखिम अधिकारी अल्ताफ हुसैन किरा मौजूद रहे। ब्यूरो