फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: भूमिगत कूड़ेदानों में कचरा फेंकने के लिए लोगों को जागरूक करेगा निगम

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। शहर में जहां डंपिंग साइट कचरे से भर रही हैं, तो वहीं भूमिगत कूड़ेदानों के बाहर गंदगी से वातावरण खराब हो रहा है। इससे आने-जाने वाले लोगों को परेशानी पेश आ रही है। नगर निगम की ओर से वेयरहाउस, गांधी नगर, नरवाल, पलौड़ा सहित अन्य जगहों में छह भूमिगत कूड़ेदान लगाए गए। प्रति कूड़ेदान पर 70 लाख रुपये खर्च किए गए। मगर कई लोग कूड़ेदानों के बाहर कचरा फेंक रहे हैं। इस कारण नगर निगम का काम बढ़ गया है। अब नगर निगम कूड़ेदानों का प्रयोग करने के लिए लोगों को जागरूक करेगा।
विज्ञापन

निगम के अनुसार भूमिगत कूड़ेदान की सुविधा देने का उद्देश्य है कि लोग सूखे और गीले कचरे को कूड़ेदान में फेंके ताकि सड़कें साफ रहें। इससे अनुकूल माहौल मिलेगा। मगर हालात ऐसे हैं कि लोग शाम को कचरा खुले में फेंक रहे हैं। अब फिर से लोगों में जागरूकता लाई जाएगी। इस बारे में स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. विनोद शर्मा का कहाना है कि भूमिगत कूड़ेदानों की सुविधा शहर में दी गई है। लोग सूखे और गीले कचरे को कूड़ेदान में अलग-अलग डालें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें