अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। नगर निगम की ओर से शनिवार को शहर में मेरी लाइफ मेरा स्वच्छ शहर मुहिम शुरू की गई। 5 जून तक मुहिम के तहत शहरवासियों को ट्रिपल फॉर्मूले के प्रति जागरूक किया जाएगा। ट्रिपल आर यानी रिड्यूज, रियूज और रिसाइकिल। इसके साथ नगर निगम के वाहन कुछ चुनिंदा जगहों पर कचरे प्रबंधन के उद्देश्य के बारे में लोगाें को जागरूक करेंगे। निगम की तरफ से रिड्यूज, रियूज और रिसाइकिल सेंटर स्थापित किए गए हैं। यहां पर लोग इस्तेमाल कपड़ों, प्लास्टिक वस्तुओं, जूतों, खिलौनों को जमा करवाएं। सेंटरों से सामान उठाकर दोबारा ठीक किया जाएगा, जो बाद में नए उत्पाद के रूप में पेश होगा। निगम से कुछ वाहनों को सेंटरों की जानकारी के लिए भेजा गया है ।
शहर के स्वर्ण सिनेमा हाल गांधी नगर, छन्नी हिम्मत जयहिंद बेकरी के पास, वार्ड कार्यालय तालाब तिल्लो, वार्ड-9 जंबू लोचन हाल, रिहाड़ी कोटली भवन, जानीपुर जेडीए कॉम्प्लेक्स, वार्ड-6 दलपित्तयां मोहल्ला, वार्ड कार्यालय गंग्याल, मॉडल अकादमी रेजीडेंसी रोड, वार्ड कार्यालय एडी ब्लॉक गांधी नगर, वार्ड कार्यालय संजय नगर चौक, वार्ड कार्यालय पलौड़ा में कलेक्शन सेंटर बनाए हैं। नगर निगम ने लोगों से अपील की है - सेंटरों में सामान जमा करवाएं।