फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीआरपीएफ ने भी मनाया सतर्कता सप्ताह

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। सीआरपीएफ की ओर से मंगलवार को सर्तकता सप्ताह मनाया गया। ग्रुप सेंटर के अलावा सीआरपीएफ की सभी यूनिट और संस्थानों में इसका आयोजन किया गया। ग्रुप सेंटर में डीआईजी भानु प्रताप मुख्य रूप से मौजूद रहे। सीआरपीएफ के जवानों को शपथ दिलाई गई कि वह ईमानदारी से अपनी ड्यूटी देंगे। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार देश की आर्थिक, राजनीतिक और सामाजिक प्रगति में एक बड़ी बाधा है। भ्रष्टाचार को मिटाने के लिए आम नागरिकों, सरकारी कर्मचारियों और निजी क्षेत्र के कर्मचारियों को मिलकर काम करने की जरूरत है। प्रत्येक नागरिक को सतर्क रहना चाहिए और ईमानदारी और सत्यनिष्ठा के उच्च स्तर के लिए प्रतिबद्ध होना चाहिए। भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई का समर्थन करना चाहिए। देश में भ्रष्टाचार की प्रभावी रोकथाम के लिए आम नागरिकों, सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों के बीच जन जागरूकता फैलानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें