जम्मू। स्कूल शिक्षा निदेशालय जम्मू साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए आठ दिवसीय जागरूकता कैंप आयोजित करेगा। 21 से 28 अक्तूबर तक शिविर का वर्चुअल आयोजन होगा। इसमें स्कूल शिक्षा विभाग से जुड़े विशेषज्ञ शामिल होंगे। जागरूकता कार्यक्रम में चार मुख्य विषय होंगे। 21 अक्तूबर को पहले दिन आईटी कानून विषय पर एडवोकेट मीनू पाधा मुख्य वक्ता होंगी। 23 को वित्तीय धोखाधड़ी विषय पर सुरक्षा और साइबर क्राइम विशेषज्ञ यासीर किचलू एसएसपी मुख्य वक्त होंगे। 25 अक्तूबर को सोशल नेटवर्क विषय पर पीआई जएम फाउंडेशन के अध्यक्ष सोहिब डार लोगों को जागरूक करेंगे। अंतिम दिन सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग विषय पर साइबर सुरक्षा और जागरूकता कोच चांदनी अग्रवाल मुख्य वक्ता हाेंगी।