नट मंच और भाजयुमों के सहयोग से शक्ति नगर पार्क में डुग्गर नाटक भूत इंटरनेट दा का मंचन किया गया। इसमें दिखाया गया कि किस तरह युवा पीढ़ी इंटरनेट के नाम पर दुष्प्रभावों का शिकार हो रही है। मोबाइल सहित अन्य उपकरणों में बेतहाशा इंटरनेट के प्रयोग से बच्चों पर असर पड़ रहा है।
नाटक में दिखाया गया कि इंटरनेट का जरूरी प्रयोग लाभदायक है, लेकिन इससे चिपके रहना शारीरिक और मानसिक तौर पर हानिकारक है। बच्चे और युवा घंटों इंटरनेट से जुड़कर दुष्प्रभावों का शिकार हो रहे हैं। इसके वैज्ञानिक स्तर पर भी कई नुकसान हैं। तरुण शर्मा के लेखन और निर्देशन में हुए नाटक में इंटरनेट के सीमित प्रयोग के बारे में जागरूक किया गया।